Postal Manual Volume 5 PDF Notes Download in Hindi

Postal Manual Volume 5 PDF Notes Download: डाक विभाग के विभागीय परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक में से एक है. इस टॉपिक से कम से कम 5 प्रश्न पूछते ही पूछते हैं. जैसे GDS to MTS परीक्षा में 7 प्रश्न Postal Manual Volume 5 से बनते हैं.

Postal Manual Volume 5 in Hindi PDF Notes में विभाग के विभिन्न पदों व कार्यालयों की परिभाषाएं दी गयी है. Postal Manual Volume 5 in Hindi नीचे दी गयी है.


Contents

Postal Manual Volume 5 in Hindi PDF Notes

1. पोस्टमास्टर जनरल –

पोस्टमास्टर जनरल का मतलब प्रधान पोस्टमास्टर जनरल, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, क्षेत्रीय पोस्टमास्टर जनरल अथवा निदेशक डाक सेवाएं और अन्य वे अधिकारी जो प्रधान पोस्टमास्टर जनरल, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, क्षेत्रीय पोस्टमास्टर जनरल के अधिकारों का प्रयोग करता है।

2. रेल डाक सेवा (Rail Mail Service RMS) –

डाक के संग्रहण और वितरण के लिए डाक कार्यालय व अनुभाग के द्वारा डाकघरों के माध्यम से भेजे गए डाक को रेल, सड़क, नदी व हवाई मार्ग से ले जाने के लिए जिम्मेदार होता है।

4. अधीक्षक (superintendent) –

डाकघर अधीक्षक अपने संभाग का प्रमुख होता है। इसी प्रकार रेल डाक सेवा के किसी संभाग/मंडल का रेल डाक अधीक्षक प्रमुख होता है।

महत्वपूर्ण पॉइंट – यहाँ अधीक्षक शब्द के अंतर्गत प्रवर अधीक्षक (Sr. SP) व वरिष्ठ डाकपाल (Sr. Postmaster) भी आएंगे.

5. प्रधान डाकघर (Head Post Office) –

प्रधान डाकघर एक समूह है जिसमें प्रधान डाकघर, उपडाकघर और शाखा डाकघर शामिल हैं. यह अपने अधीनस्थ उपडाकघर और शाखा डाकघर का लेखा कार्यालय होता है व वित्तीय लेनदेन का हिसाब-किताब रखता है.

6. जनरल डाकघर (general post office GPO) –

GPO प्रथम श्रेणी का डाकघर है जोकि परिमंडल कार्यालय / सर्किल अध्यक्ष के कार्यालय में स्थित होता है.

महत्वपूर्ण पॉइंट –

  • प्रथम श्रेणी के प्रधान डाकघर का नियंत्रण – वरिष्ठ समयमान अधिकारी
  • द्वितीय श्रेणी के प्रधान डाकघर का नियंत्रण – ग्रुप B अधिकारी

7. उपडाकघर (Sub post office) –

वह डाकघर जो प्रधान डाकघर के अधीनस्थ कार्य करता हो और जिसका लेखा कार्यालय भी प्रधान डाकघर हो.

प्रभारी – उपडाकपाल

महत्वपूर्ण पॉइंट – जिस नगर में प्रधान डाकघर स्थित हो वहां का उपडाकघर नगर उप डाकघर कहलाता है.

8. शाखा डाकघर (Branch Post office) –

वह डाकघर जो उपडाकघर के अधीनस्थ हो और जिसका लेखा कार्यालय उपडाकघर हो.

प्रभारी – शाखा डाकपाल

महत्वपूर्ण पॉइंट – जिस नगर में प्रधान डाकघर स्थित हो वहां का शाखा डाकघर नगर शाखा डाकघर कहलाता है.

9(A). पारगमन कार्यालय (Transit Office) –

सीधी संचार लाइन पर स्थित डाकघर पारगमन कार्यालय (Transit Office) कहलाता है. यहाँ आगे के डाकघरों के थैले प्राप्त होते हैं और बिना खोले छांटे जाते हैं.

महत्वपूर्ण पॉइंट – बिना खोले आगे भेजे जाने वाले थैले फॉरवर्ड थैले है.

पारगमन कार्यालय (Transit Office) का उपयोग / उद्देश्य: खुले थैलों की संख्या कम करना.

9(B). पारगमन डाक कार्यालय ( Transit Mail Office)

ये रेल डाक सेवा (RMS) का एक ही एक ब्रांच है.

कार्य – बंद थैला प्राप्त करना व बिना छटाई किये आगे भेजना.

प्रभारी – डाक एजेंट / मेल गार्ड

महत्वपूर्ण पॉइंट – पारगमन कार्यालय का सम्बन्ध बंद थैला से है.

9(C). कंप्यूटराइज्ड पारगमन डाक कार्यालय ( Computerized Transit Mail Office) –

ऐसा पारगमन डाक कार्यालय जहाँ कंप्यूटर से कार्य निष्पादित किये जाते हैं.

10. छटाई कार्यालय (Sorting Office) –

यहाँ छटाई के कार्य किये जाते हैं जैसे – डाक थैलों को खोलना और अन्दर की वस्तुओं का निपटान करना या छटाई करना.

उपयोग/उद्देश –

  • डाक मार्गों के माध्यम से जा रही डाक का वजन कम करना.
  • डाकघरों के बीच बदली किये जाने वाले थैलों की संख्या को घटाना.
  • छटाई के काम को सरल बनाना.

10(A). स्वचालित डाक संसाधन केंद्र (Automated Mail Processing Center) –

प्रमुख नगर में स्थित ऐसा छटाई कार्यालय जहाँ डाक की छटाई का कार्य मशीनों से किया जाता है.

AMPC वाले नगर – मुंबई, चेन्नई.

10(B). कंप्यूटराइज्ड रजिस्ट्री केंद्र (Computerized Registry Center) –

यहाँ डाक कार्यालय की रजिस्ट्री शाखा है. यहाँ पर रजिस्ट्री का कार्य कंप्यूटर से किये जाते हैं.

11. उप छटाई कार्यालय (sub sorting office) –

अनेक डाक मार्गों के जंक्शन पर स्थित उपडाकघर.

कार्य – जो भी कार्यालयों का मार्ग उस उप छटाई कार्यालय से गुजरता है उन कार्यालयों के पते पर भेजे गए डाक वस्तु के लिए छटाई का कार्य करता है.

11(A). नोडल डाकघर (Nodal Post Office) –

यह वे कार्यालय होता है जो अपने नजदीक स्थित डाकघरों से डाक प्राप्त करता है और अधीक्षक के निर्देशानुसार छटाई करता है.

उद्देश्य – स्थानीय छटाई कार्यालय के छटाई कार्य को कम करना या दबाव को कम करना.

11(B). केन्द्रीय थैला इकाई (Central Bagging Unit) –

रेल डाक सेवा का ब्रांच है, जो डाकघरों या छटाई कार्यालयों द्वारा भेजे गए L/R थैलों को खोलते हैं व उसमें रखें बंडलों को अलग करके सही थैलों में भरते हैं.

12. पुनः प्रेषण केंद्र (Returned Letter Office) –

सर्किल कार्यालय में स्थित होता है.

कार्य – ऐसे डाक वस्तुओं का निपटान करना जो –

  • जिन पर किसी का दावा न हो
  • लेने से इंकार किया हो
  • पता न लिखा हो या अधूरा पता हो.

12(A). लिप्यान्तरण केंद्र (Transliteration Center) –

सर्किल कार्यालय में स्थित छटाई कार्यालय का लघु स्टॉल.

उपयोग – डाक वस्तुओं पर स्थानीय / क्षेत्रीय भाषा में लिखे पते को अंग्रेजी में बदलना.

13. डाक विनिमय केंद्र (postal exchange center) –

डाक विभाग का वे कार्यालय को विदेशों के कार्यालयों से डाक का विनिमय (आदान-प्रदान) करता है.

13(A). पारगमन डाक विनिमय केंद्र (transit postal exchange center) –

यहाँ भारत में स्थित अन्य डाक विनिमय केंद्र के डाक को बंद थैले के रूप में प्राप्त करता है और आगे भेजता है. यह विदेशों के लिए थैला बंद व खोलने का कार्य नहीं करता. इसका काम सिर्फ विदेश प्रशासन के वाहन के माध्यम से डाक का विनिमय करना है.

13(B). विदेश डाकघर (Foreign Post Office) –

यह एक डाक विनियम केंद्र होता है, जहाँ विदेश डाकघर सीमा शुल्क निर्धारित करने का काम किया जाता है.

13(C). उप विदेश डाकघर (Sub Foreign Post Office) –

ये डाक विनिमय केंद्र तो नहीं है लेकिन यहाँ विदेश डाकघर सीमा शुल्क निर्धारित करने व इससे सम्बंधित कार्य निष्पादित किये जाते हैं.

14. पारगमन अनुभाग (Transit Section) –

यह रेल डाक सेवा का चल कार्यालय है जो रेल या नदी स्टीमर मार्गों पर स्थित होता है. इसकी गिनती क्रमसंख्या हिसाब से होती है. नामकरण में भी डिवीज़न/मंडल के नाम के बाद क्रम संख्या दर्शाया जाता है.

प्रभारी – डाक एजेंट / मेल गार्ड

15. डाक कार्यालय (Mail Office) –

यह रेल डाक सेवा का स्थिर कार्यालय है जो दो प्रकार के है – 1. छटाई डाक कार्यालय 2. पारगमन डाक कार्यालय.

पूरा पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक से पीडीएफ डाउनलोड करें.


Postal Manual Volume 5 PDF Notes Download

Postal Manual Volume 5 in Hindi Notes को पूरा पढने के लिए नीचे दिए लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर लेवें. Postal Manual Volume 5 in Hindi PDF Notes Download करने के लिए नीचे दिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें Click Here

PDF Download

You cannot copy content of this page